करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया …
ॐ जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यह तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी …
ॐ जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, तो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती …
ॐ जय करवा मैया।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे …
ॐ जय करवा मैया।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे …
ॐ जय करवा मैया।
Also Read This
करवा चौथ / करक चतुर्थी व्रत कथा पूजन विधि एवं माहात्म्य
ओम जय जगदीश हरे आरती Om Jai Jagdish Hare Aarti Lyrics in Hindi
