नव संवत्‍सर प्रतिपदा व्रत

(नववर्ष मंगलकामना हेतु)

Hindu Bhartiya Nav Samvatsar Pratipada Ka Mahatva in Hindi
Hindu Bhartiya Nav Samvatsar Pratipada Ka Mahatva in Hindi

नव संवत्‍सर प्रतिपदा व्रत का माहात्‍म्‍य

भारतीय नववर्ष का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्‍ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात पड़वा से होता है। इसे वर्ष प्रतिपदा भी कहते हैं अर्थात् इस दिन से नववर्ष का आरंभ होता है। हमारे समस्‍त धार्मिक संस्‍कारों एवं त्‍यौहारों में सर्वमान्‍य संवत् विक्रमी संवत है। इसी दिवस से देवी पूजन नवरात्र के रूप में किये जाते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक व्रत रखा जाता है और शक्ति उपासना की जाती है। कुछ परिवारों में केवल प्रतिपदा तिथि और दुर्गाष्‍टमी को ही व्रत करने की परंपरा है।

नव संवत्‍सर प्रतिपदा व्रत पूजन विधि-विधान

नव संवत्‍सर का पूजन करने के लिए इस दिन प्रात:काल स्‍नान करके हाथ में गंध, अक्षत, पुष्‍प और जल लेकर संकल्‍प इस प्रकार करना चाहिए:

मम सकुटुम्‍बस्‍य सपरिवारस्‍य स्‍वजन परिजनसहितस्‍य वा आयुरारोग्यैश्वर्या।
दिसकलशुभफलोत्तरोत्तरावृद्ध्यर्थं बह्मादिसंवत्‍सरदेवानां पूजनमहै करिष्ये।।

फिर नई बनी हुई चौकी अथवा बालू की वेदी पर स्‍वच्‍छ श्‍वेत वस्‍त्र बिछाकर उस पर हल्‍दी अथवा केसर में रंगे हुए अक्षत का अष्‍टदल कमल बनाना चाहिए। अष्‍टदल कमल पर सोने की मूर्ति स्‍थापित कर गौरी गणेश के पूजनोपरांत ॐ बह्मणे नम: से ब्रह्मा का आह्वान कर पुष्‍प, धूप, दीप, नैवेद्य से षोडशोपचार से उनका पूजन करना चाहिए। त्तपश्‍चात् सर्वविध अभ्‍युदय के भगवती दुर्गा मंत्र का 108 बार उच्‍चारण करें। पूजा के अंत में ब्रह्मा से अपने लिए संपूर्ण वर्ष कल्‍याणकारी होने की प्रार्थना करनी चाहिए।

नवरात्र के नौ दिन देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को देवी पूजन का प्रारंभ करने से पूर्व कलश स्‍थापना की जाती है। नवरात्र के नौदिन प्रात:, मध्‍याहृ और संध्‍या के समय भगवती दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। श्रद्धानुसार अष्‍टमी या नवमी के दिन हवन और कुमारी पूजा कर भगवती को प्रसन्‍न करना चाहिए।

नव संवत्‍सर प्रतिपदा व्रत पौराणिक संदर्भ

श्रीब्रह्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। इस तरह के और भी उल्लेख अथवर्वेद एवं शतपथ ब्राह्मण में मिलते हैं। एक तरु यह आनंद का उत्‍सव है तो दूसरी ओर विजय और परिवर्तन के प्रारंभ का प्रतीक भी है। किसानों के यहां इस दिन नइ्र फसल तैयार होकर घर आती है इसलिए यह उनके लिए शुभ दिन हे। आंध्र प्रदेश में इस दिन को उगादि (युगादि) तिथि अर्थात युग के आरंभ के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन कश्‍मीर में सप्‍तऋषि संवत् के अनुसार नवरेह के नाम से नववर्ष का उत्‍सव मनाया जाता है। कश्‍मीरियों का यह प्रमुख त्‍यौहार है1 महाराष्‍ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में यह उत्‍सव मनाया जाता है। असम में इस दिन बिहू पर्व मनाया जाता है। ऐतिहासिक दृष्टि से इसी दिन सम्राट चंद्रगुप्‍त विक्रमादित्‍य ने शकों पर विजय प्राप्‍त की थी, अत: उसी दिन ये यह विक्रम संवत् के नाम से प्रसिद्ध हो गया है।

इस दिन नए वस्‍त्र धारण करने, घर को ध्‍वजा, पताका और तोरण से सजाने, नीम के कोमल पत्तों को खाने, प्‍याऊ की स्‍थापना करने तथा ब्राह्मणों को भोजन कराने का भी विधान है। इस दिन योग्‍य ब्राह्मण के यहां जाकर या अपने यहां बुलाकर पंचांग से वर्षफल तथा अपना राशिफल सुनना चाहिए। चाहें तो इस दिन ब्राह्मण को पंचांग दान में दे सकते हैं। इसका अपार पुण्‍यफल प्राप्‍त होता है।

यह भी पढ़ें:- होलिकोत्‍सव त्‍यौहार पर्व की पूजन विधि-विधान, माहात्‍म्‍य एवं संदर्भ

महाशिवरात्रि व्रत का माहात्‍म्‍य एवं पूजन विधि-विधान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *