एकं व्यावहारिकं मनः श्रेयः शतं अव्यावहारिकचित्तात्। एक व्यवहार बुद्धि सौ अव्यावहारिक बुद्धियों से अच्छी है। एक तालाब में दो मछलियाँ रहती थीं। एक थी शतबुद्धि (सौ बुद्धियों वाली) दूसरी थी सहस्रबुद्धि (हजार बुद्धिवाली)। उस तालाब में एक मेंढ़क भी रहता था। उसका नाम था एकबुद्धि। उसके पास एक ही बुद्धि थी। इसलिए उसे बुद्धि पर […]
चार मूर्ख पण्डित! – पंचतंत्र की प्रेरक कहानियां
अपि शास्त्रेषु कुशला लोकाचारविवर्जिताः सर्वे ते हास्यतां यान्ति यथा ते मूर्खपण्डिताः॥ व्यवहार-बुद्धि के बिना पण्डित भी मूर्ख होते हैं। एक स्थान पर चार ब्राह्मण रहते थे। चारों विद्याभ्यास के लिए कान्यकुब्ज गए। निरन्तर बारह वर्ष तक विद्या पढ़ने के बाद वे सम्पूर्ण शास्त्रों के पारंगत विद्वान हो गए। किन्तु व्यवहार बुद्धि से चारों खाली थे। […]
वैज्ञानिक मूर्ख – मृत शेर को जीवित करने वाली कहानी
वरं बुद्धिर्न सा विद्या विद्याया बुद्धिरुत्तमा। बुद्धिहीना विनश्यन्ति यथा ते सिंह कारकाः। बुद्धि का स्थान विद्या से ऊँचा है। एक नगर में चार मित्र रहते थे। उनमें से तीन बड़े वैज्ञानिक थे, किन्तु बुद्धिरहित थे; चौथा वैज्ञानिक नहीं था, किन्तु बुद्धिमानू था। चारों ने सोचा कि विद्या का लाभ तभी हो सकता है, यदि वे […]
लालच बुरी बला! – चार ब्राह्मण-पुत्र की पंचतंत्र कहानी!
अतिलोभो न कर्तव्यो लोभं नैव परित्यजेत् । अतिलोभाऽभिभूतस्य चक्रं भ्रमति मस्तके॥ धन के अति लोभ से मनुष्य धन-संचय के चक्र में ऐसा फँस जाता है, जो केवल कष्ट ही कष्ट देता है। एक नगर में चार ब्राह्मण-पुत्र रहते थे। चारों में गहरी मैत्री थी। चारों ही निर्धन थे। निर्धनता को दूर करने के लिए चारों […]
बिना विचारे जो करे – पंडिताइन, नेवला और सांप पंचतंत्र की कहानी!
अपरीक्ष्य न कर्तव्यं कर्तव्यं सुपरीक्षितम्। पश्चाद्भवति सन्तापो ब्राह्मण्या न कुलाद्य यथा । अपरीक्षित काम का परिणाम बुरा होता है। एक बार देवशर्मा नाम के ब्राह्मण के घर जिस दिन पुत्र का जन्म हुआ उसी दिन उसके घर में रहने वाली नकुली ने भी एक नेवले का जन्म दिया। देवशर्मा की पत्नी बहुत दयालु स्वभाव की […]
पंचम तंत्र – अपरीक्षितकारकम्! पंचतंत्र की प्रेरक शिक्षाप्रद कहानियां
दक्षिण प्रदेश में एक प्रसिद्ध नगर पाटलिपुत्र में मणिभद्र नाम का एक धनिक महाजन रहता था। लोक-सेवा और धर्म-कार्यों में रत रहने से उसके धन-संचय में कुछ कमी आ गई, समाज में मान घट गया। इससे मणिभद्र को बहुत दुःख हुआ। वह दिन-रात चिन्तातुर रहने लगा। वह चिन्ता निष्कारण नहीं थी। धनहीन मनुष्य के गुणों […]
कुत्ते का वैरी कुत्ता! पंचतंत्र की शिक्षाप्रद कहानियां
एको दोषो विदेशस्य स्वजातिद्विरुध्यते विदेशी का यही दोष है कि यहाँ स्वाजातीय ही विरोध में खड़े हो जाते हैं। एक गाँव में चित्राँग नाम का कुत्ता रहता है। वहाँ दुर्भिक्ष पड़ गया। अन्न के अभाव में कई कुत्तों का वंशनाश हो गया। चित्राँग ने भी दुर्भिक्ष से बचने के लिए दूसरे गाँव की राह […]
राजनीतिज्ञ गीदड़! – मरे हुये हाथी की पंचतंत्र कहानी
उत्तमं प्रणिपातेन शूरं भेदेन योजयेत् । नीचमल्पप्रदानेन समशक्तिं पराक्रमैः ॥ उत्कृष्ट शत्रु को विनय से, बहादुर को भेद से, नीच को दान द्वारा और समशक्ति को पराक्रम से वश में लाना चाहिए। एक जंगल में महाचतुरक नाम का गीदड़ रहता था। उसकी दृष्टि में एक दिन अपनी मौत से मरा हुआ हाथी पड़ गया। गीदड़ […]
घमण्ड का सिर नीचा! – ऊँट के घमंड की पंचतंत्र कहानी!
सतां वचनमादिष्टं मदेन न करोति यः । स विनाशमवाप्नोति घष्टोष्ट्र इव सत्वरम्।। सज्जन की सलाह न माननेवाला और दूसरों से विशेष बनाने का यत्न करनेवाला मारा जाता है। एक गाँव में उज्जवलक नाम का बढ़ई रहता था। वह बहुत गरीब था। गरीबी से तंग आकर वह गाँव छोड़कर दूसरे गाँव के लिए चल पड़ा। रास्ते […]
घर का न घाट का! – गीदड़ और किसान पत्नी की पंचतंत्र कहानी!
विचित्रचरिताः स्त्रियः स्त्रियों का चरित्र बड़ा अजीब होता है। स्वजजनों को छोड़कर परकीयों के पास जाने वाली स्त्रियाँ परकीयों से भी ठगी जाती हैं। एक स्थान पर किसान पति-पत्नी रहते थे। किसान वृद्ध था। पत्नी जवान। अवस्था-भेद से पत्नी का चरित्र दूषित हो गया था, उसके चरित्रहीन होने की बात गाँव-भर में फैल गई थी। […]
