।। दुर्गा जी की आरती ।।

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Durga Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Durga Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

अम्‍बे तू है जगदम्‍बे काली, जय दुर्गे खप्‍पर वाली,
तेरे ही गुन गायें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती…

तेरे भक्त जनों पर माता भीड़ है भारी,
दानव दल पर टूट पड़ो, मां करके सिंह सवारी
सौ-सौ सिंहों से है बलशाली, दस भुजाओं वालीं,
दुखियों के दुखड़े निवारती, औ मैया हम सब…

मां बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,
पूत कपूत सुने हैं, पर ना माता सुनी कुमाता
सब पे कंरूणा बरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती, औ मैया हम सब…

नहीं मांगते धन और दौलत न चांदी न सोना,
हम तो मांगे मां तेरे मन में एक छोटा सा कोना,
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती, औ मैया हम सब…

Also Read This

अथ श्री दुर्गा चालीसा- Ath Shri Durga Chalisa Lyrics in Hindi

मां आम्बे की आरती – Maa Ambe Ki Aarti Lyrics in Hindi

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *