Sankalp Kyu Karte Ha? इसमें कोई संदेह नहीं कि आज तक जितने भी कार्य सिद्ध हुए हैं, उनमें व्यक्ति की साधना और संकल्प शक्ति का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। संकल्पवान व्यक्ति ही किसी भी प्रकार की सिद्धि का हकदार है और अपने लक्ष्य को पाने की योग्यता रखता है। वह जिस कार्य को हाथ में […]
Category: Hindu Riti Riwaj / Manyataye
जानें हिंदू धर्म की मान्यताएं एवं रीति रिवाज, Hindu Riti Riwaj Manyataye in Hindi, हिन्दुओं के रीति-रिवाज तथा मान्यताएं – धार्मिक एवं पौराणिक प्रमाणों सहित
धार्मिक कर्म में मौलि या कलावा बांधने की प्रथा क्यों?
शास्त्र मत है कि मौलि बांधने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश तथा तीनों देवियों लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। ब्रह्मा की अनुकंपा से कीर्ति और विष्णु की कृपा से रक्षा बल मिलता है तथा महेश दुर्गुणों का विनाश करते हैं। इसी प्रकार लक्ष्मी से धन, दुर्गा से शक्ति एवं प्रशासन […]
नारियल शुभ, समृद्धि और सम्मान का प्रतीक क्यों?
हिंदुओं के प्रत्येक धार्मिक उत्सवों, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की शुरुआत में सर्वप्रथम नारियल को याद किया जाता है। इसे शुभ, समृद्धि, सम्मान, उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। देवी-देवताओं को नारियल की भेंट चढ़ाने का प्रचलन आम है। प्रत्येक शुभ कार्य में नारियल पर कुंकुम की पांच बिंदियां लगाकर कलश पर चढ़ाया […]
जानें पूजा-पाठ में दीपक दिया क्यों जलाया जाता है !
भारतीय संस्कृति में प्रत्येक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि अग्निदेव को साक्षी मानकर उसकी उपस्थिति में किए कार्य अवश्य ही सफल होते हैं। हमारे शरीर की रचना में सहायक पांच तत्त्वों में से एक अग्नि भी है। दूसरे अग्नि पृथ्वी पर सूर्य का परिवर्तित […]
यजमान व पूजा सामग्री पर जल के छींटे क्यों?
पूजा-पाठ हो या कोई और धार्मिक कार्य, उसमें जब यजमान को आसन पर बैठाया जाता है, तो सबसे पहले उस पर जल छिड़कते हुए पंडित यह मंत्रोच्चारण करते हैं- ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा, यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं सःवाह्याभ्यन्तरः शुचिः । अर्थात् चाहे अपवित्र हो या पवित्र किसी भी अवस्था में हो, यदि वह […]
पूजा से पहले स्नान क्यों आवश्यक है ?
कूर्मपुराण के अध्याय 18, श्लोक 6 से 9 में कहा गया है-‘दृष्ट और अदृष्ट फल देने वाले प्रातःकालीन शुभस्नान की सभी प्रशंसा करते हैं। नित्य प्रातः काल स्नान करने से ही ऋषियों का ऋषित्व है। सोये हुए व्यक्ति के मुख से निरंतर लार बहती रहती है, अतः सर्वप्रथम स्नान किए बिना कोई कर्म नहीं करना […]
धार्मिक कर्मकांडों (पूजा- पाठ) में पुष्प फूलों का महत्त्व क्यों?
भारतीय संस्कृति में पुष्प का उच्च स्थान है। देवी-देवताओं और भगवान् पर आरती, व्रत, उपवास या पवाँ पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठान, संस्कार व सामाजिक, पारिवारिक कार्यों को बिना पुष्प के अधूरा समझा जाता है। पुष्पों की सुगंध से देवता प्रसन्न होते हैं। सुंदरता के प्रतीक पुष्प हमारे जीवन में उल्लास, उमंग, प्रसन्नता […]
धार्मिक कर्मकांड (पूजा- पाठ) में आसन पर बैठना आवश्यक क्यों?
पूजा-पाठ, साधना, तपस्या आदि कर्मकांड के लिए उपयुक्त आसन पर बैठने का विशेष महत्त्व होता है। ब्रह्मांडपुराण तंत्रसार में कहा गया है कि इन कर्मकांडों हेतु भूमि पर बैठने से दुख, पत्थर पर बैठने से रोग, पत्तों पर बैठने से चित्तभ्रम, लकड़ी पर बैठने से दुर्भाग्य, घास-फूस पर बैठने से अपयश, कपड़े पर बैठने से […]
शुभ कार्यों में पूर्व दिशा में ही मुख क्यों?
यह तो हम सभी जानते हैं कि सूर्य पूर्व दिशा की ओर से उदित होता है। वेदों में उदित होते हुए सूर्य की किरणों का बहुत महत्त्व बताया गया है- उद्यन्त्सूर्यो नुदतां मृत्युपाशान् । – अथर्ववेद 17/1/30 अर्थात् उदित होता हुआ सूर्य मृत्यु के सभी कारणों अर्थात् सभी रोगों को नष्ट करता है। सूर्य की […]
ब्रह्म मुहूर्त में उठने के निर्देश क्यों?
ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठाना चाहिए ? Brahma Muhurta Me Kyu Uthna Chahiye? ऐसा माना जाता है कि रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक आसुरी व गुप्त शक्तियों का प्रभाव रहता है। ब्रह्म मुहूर्त में यानी प्रातः 4 बजे के बाद ईश्वर का वास होता है। ब्रह्म मुहूर्त का नाम ब्रह्मी शब्द से […]
