नजरिया एवं शरारती चूहा – 2 Motivational Stories in Hindi

नजरिया – Point of View – Short Moral Story in Hindi

Najariya Point of View Short Moral Story in Hindi
Najariya Point of View Short Moral Story in Hindi

नजरिया किस तरह हमारी जि़ंदगी को प्रभावित करती है आइये इस लघु-कथा से समझते हैं। किसी समय गोलियथ नामक एक राक्षस ने एक गॉंव में खूब दहशत फैला रखा था। वो बहुत बड़ा था इसीलिए लोग उसके भय से थर-थर कांपते थे। एक बार डेविड नाम का एक लड़का भेड़ चराते हुए उसी गॉंव के पास से गुजर रहा था तो उसने उस गॉंव के लोगों से पूछा की आप लोग इस राक्षस को मारते क्‍यू नहीं हैं, उसका सामना क्‍यू नहीं करते है। उन लोगों ने जवाब दिया की, ”तुमने देखा नहीं की वो कितना बड़ा है, उसे मारा नहीं जा सकता है”।

डेविड ने कहा बात यह नहीं है कि उसके बड़ा होने की वजह से उसे मारा नहीं जा सकता है बल्कि हकीकत यह है की वह इतना बड़ा है की उस पर लगाया गया निशाना चूक ही नहीं सकता है। उसके बाद डेविड और गॉंव वालों ने मिलकर सिर्फ गुलेल से उसे मार दिया। अब सोचने वाली बात यह है की राक्षस वही था पर उसके बारे में डेविड का नजरिया अलग था।

शरारती चूहा – Hard Work – Motivational Story in Hindi

Shararti Chuha Hard Work Motivational Story in Hindi
Shararti Chuha Hard Work Motivational Story in Hindi

गोलू के घर में एक शरारती चूहा आ गया था। वह बहुत छोटा सा था पर सारे घर में भागता रहता था। उसने गोलू की किताब भी कुतर डाली थी, और घर के कुछ कपड़े भी कुतर दिये थे। गोलू की मम्‍मी जो खाना बनाती और बिना ढके रख देती, वह चूहा उसे भी चट कर जाता था। चूहा खा-पीकर बड़ा हो गया था। एक दिन गोलू की मम्मी ने एक बोतल में शरबत बनाकर रखा। शरारती चूहे की नज़र बोतल पर पड़ गई। चूहा कई तरकीबें लगाकर थक गया था, उसने शरबत पीना था।

चूहा बोतल पर चढ़ा किसी तरह से ढक्‍कन को खोलने में सफल हो जाता है और अब उसमें चूहा मुंह घुसाने की कोशिश करता है। बोतल का मुंह छोटा था चुहें का मुंह बोतल में नहीं घुस रहा था। फिर चुहे को आइडिया आया उसने अपनी पूंछ बोतल में डाली और पूंछ शरबत से गीली हो जाती है चूहा उसे चाट-चाट कर पेट भर लेता है। अब वह गोलू के तकिए के नीचे बने अपने बिस्‍तर पर जाकर आराम करने लगाता है।

नैतिक शिक्षा – मेहनत करने से काई कार्य असंभव नहीं होता।


Read Two Best Moral Story in Hindi for Students, Here Big Collection of Motivational & Inspirational Stories in Hindi

error: Content is protected !!